14 दिसंबर 2013 - 20:30
सऊदी अरब आतंकवादियों का समर्थक।

सीरिया के सबसे बड़े मुफ़्ती, मुफ़्ती शेख़ बदरुद्दीन हसून नें सऊदी सरकार और सलफ़ी वहाबी दरबारी मुल्लाओं के शत्रुतापूर्ण फ़तवों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सऊदी अरब आतंकवादियों का समर्थक और सीरिया की जनता के नरसंहार का ज़िम्मेदार है

सीरिया के सबसे बड़े मुफ़्ती, मुफ़्ती शेख़ बदरुद्दीन हसून नें सऊदी सरकार और सलफ़ी वहाबी दरबारी मुल्लाओं के शत्रुतापूर्ण फ़तवों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सऊदी अरब आतंकवादियों का समर्थक और सीरिया की जनता के नरसंहार का ज़िम्मेदार है।उन्होंने सीरिया की यूनिवर्सिटी के छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि सीरिया की जनता और सीरिया की फ़ौज की आतंकवादियों पर जीत तय है और सीरिया की जनता और फ़ौज मज़बूत और स्थिर हैं। आतंकवादियों को हार और असफलता के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सलफ़ी वहाबी मुफ़्ती ख़तरनाक और इस्लाम विरोधी फ़तवे देकर अमरीका और इस्राईल की सेवा कर रहे हैं।